एसपी प्रबल प्रताप सिंह द्वारा विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं डिजिटल माध्यम से निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि डिजिटल प्रक्रिया से शिकायतों की निगरानी आसान होगी और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिलेगा।