सिरसागंज: नगर के शगुन वाटिका में अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन का आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के विचारों को नमन किया
सिरसागंज नगर के कुंजपुरा रोड स्थित शगुन वाटिका में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।