बोध गया: महाबोधि मंदिर में उमड़ी श्रीलंकाई श्रद्धालुओं की भीड़, की पूजा-अर्चना व साधना
बोधगया के महाबोधि मंदिर में इन दिनों श्रीलंका से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान बुद्ध के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।शनिवार की दोपहर 2 बजे पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र बोधि वृक्ष का दर्शन कर ध्यान और साधना की।