हनुमानगढ़: झांबर ग्राम सेवा सहकारी समिति में एफडी घोटाला, लाखों की जमा राशि हड़पने का आरोप, मामला दर्ज हुआ
टाउन थाना पुलिस ने झांबर स्थित 7-10-11 एसएसडब्ल्यू ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में वर्षांे पहले कराई गई एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) की राशि नहीं लौटाने तथा बैंक में कथित हेराफेरी कर जमाकर्ताओं की रकम हड़पने के आरोप में पूर्व व्यवस्थापक सहित बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।