जगाधरी: दुसानी गांव से गुजरने वाले बिना नंबर प्लेट के डंपरों पर गांव वालों ने ही लगाई रोक रास्ते से भेज रहे वापिस
गांव वालों का कहना है कि यहां से गुजरते समय तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से कई हादसे हो गए हैं। ऐसे में उनके ऊपर कोई नंबर नहीं होता जिसकी वजह से कार्रवाई में भी परेशानी आती है। इसको लेकर गांव वालों ने सड़क के ऊपर नाका लगाकर गांव से गुजरने वाले बिना नंबर के डंपरों को गांव के रास्ते से प्रवेश देना बंद कर दिया है। यह फैसला उन्होंने खुद नाका लगा कर लिया।