जगाधरी: 20.620 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को छछरौली से पुलिस ने किया गिरफ्तार कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
थाना प्रभारी रोहतास ने जानकारी देते बताया सूचना के आधार पर इसको छछरौली चौक से गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान छछरोली के रहने वाले अकबर के रूप में हुई है। मौके पर तलाशी लेने से इसे 20.620 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसके बाद मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर इसे जेल भेज दिया है। इस तरह के दो मामले इस पर पहले भी दर्ज हैं जो कोर्ट में विचाराधीन है।