जगाधरी: सढौरा नहर के ओवरफ्लो होने से लोगों के घरों में सड़कों पर घुसा पानी हुआ नुकसान
कोटला चौक के पास से गुजरती हुई नहर ओवरफ्लो होने के कारण उसका पानी लोगों के घरों और सड़कों पर आ गया। जिसके चलते लोगों का नुकसान हुआ और कहीं के वाहनों को भी नुकसान हुआ। प्रशासन के द्वारा यहां पर तटबंध भी लगाया गया था उसके बावजूद भी पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। जिसके चलते लोगों ने इस नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।