मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड स्थित फुलहर स्थान को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। बुधवार को जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने अपर समाहर्ता मुकेश रंजन झा, ओएसडी नितेश पाठक और सीओ रीना कुमारी के साथ फुलहर स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने पुष्प वाटिका, माता गिरिजा मंदिर और तालाब परिसर सहित पूरे क्षेत्र का जायज़ा ले