आगामी 17 जनवरी को कबीर परिनिर्वाण स्थल, मगहर स्थित ऑडिटोरियम में प्रस्तावित व्यापारी संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार दोपहर 1 बजे राज्य कर विभाग कार्यालय में बैठक हुई। इसमें व्यापारी प्रतिनिधियों व टैक्स बार पदाधिकारियों के साथ रूपरेखा पर चर्चा कर अधिक सहभागिता हेतु जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।