लोहरदगा: वसंत पंचमी पर जिले में मां सरस्वती की आराधना से भक्तिमय माहौल, विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साह से लिया भाग
वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार सुबह से लेकर शाम 5:00 बजे तक लोहरदगा जिला ज्ञान, भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में पूरे विधि-विधान और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर विशेष रूप से छात्र-छात्राओं और युवाओं में उत्साह देखते ही बन रहा था।