लोहरदगा: नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर डीसी-एसपी समेत अधिकारियों ने माल्यार्पण किया, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संकल्प लिया
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर शुक्रवार सुबह 11 : 30 बजे लोहरदगा जिले के पावरगंज चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा पर डीसी डॉ कुमार ताराचंद और एसपी सादिक अनवर रिजवी समेत अन्य पदाधिकारी ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर नेताजी के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।