बेगूसराय: पशु रोग नियंत्रण के लिए DM ने सभी प्रखंडों के डॉक्टरों के नंबर जारी किए, इलाज होगा निःशुल्क
सात निश्चय- 2 अंतर्गत राष्ट्रीय पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत पशुपालकों को डोर स्टेप पशु चिकित्सा सेवा की व्यवस्था सभी प्रखंडों में उपलब्ध कराई गयी है. इस दौरान सभी प्रखंडों में मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई का परिचालन किया जा रहा है. यह बातें शनिवार की शाम 05:00 बजे डीएम तुषार सिंगला ने कही.