बेगूसराय: प्रेक्षागृह और आर्ट गैलरी में विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया, DDC मौजूद रहे
प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र शनिवार की दोपहर 12:00 बजे दिया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर रहे. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि आज शिक्षकों के लिए बहुत ही अच्छा दिन है. आज आपलोग राज्य कर्मी का दर्जा प्राप्त कर रहे हैं.