बेगूसराय: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय इनियार में प्रोजेक्ट छलांग के तहत खेल मेला आयोजित, दर्जनों बच्चों ने लिया भाग
शनिवार की दोपहर 02:00 बजे बेगूसराय प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय इनियार में प्रोजेक्ट छलांग अंतर्गत खेल मेला का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम खेल मेला का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष जयकेश कुमार बिट्टू, विधान परिषद प्रतिनिधि डॉ राजेश कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापिका उपासना कुमारी ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया गया.