बालाघाट: आर्ट ऑफ गिविंग द्वारा नगर मुख्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
डॉ. अच्युत सामंता द्वारा संचालित संस्था आर्ट ऑफ गिविंग के तत्वावधान में नगर मुख्यालय में जिला स्तरीय भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता सोमवार लगभग प्रातः 10 बजे आयोजित की गई। कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता का विषय “विश्व गुरु बनाने में युवाओं की भूमिका” तथा निबंध प्रतियोगिता का विषय “वैश्विक परिदृश्य में भारत की आर्थिक स्थिति”