बालोद: गांवों में काम की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर नाराज, अधिकारियों और पंचायत सचिवों को लगाई फटकार, कारण बताओ नोटिस जारी
Balod, Balod | May 21, 2026 बालोद जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान कई ग्राम पंचायतों में कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और सचिवों।