द्वारका: दयाल पार्क से सागरपुर थाना पुलिस ने एक वाहनचोर को किया गिरफ्तार ,चोरी की एक स्कूटी बरामद
सागरपुर थाना पुलिस ने एक वाहनचोर को दयाल पार्क के बारात घर के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोर का नाम दौलत सिंह उर्फ़ लवकुश है जो वेस्ट सागरपुर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की एक स्कूटी बरामद की है। इसके ऊपर पहले से ही अवैध शराब तस्करी का एक मामला दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने वाहनचोरी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।