महाराजगंज: महाराजगंज में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के नेतृत्व में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर दिया धरना
22 मई शुक्रवार की रात्रि 10:00 बजे सैकड़ो की संख्या में विद्युत उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर नारेबाजी व हंगामा काटा है। मौके पर पहुंचे बछरावां विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुशील पासी ने भी योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता से सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। जो कहीं ना कहीं जिम्मेदारों व अधिकारियों का निकम्मापन है।