गोला: ससुराल में पूजा कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की छत से गिरकर हुई मौत, पत्नी ने पोस्टमार्टम की मांग कराई
Gola, Gorakhpur | Jun 24, 2026 बड़हलगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पूजा कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गगहा क्षेत्र के मझगावां निवासी 40 वर्षीय राजू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजू अपनी पत्नी अनीता के साथ सोमवार को ससुराल आए थे। परिजनों के अनुसार, आंधी के दौरान वह छत पर थे, तभी अचानक नीचे गिर गए।