फतेहपुर: चांदपुर के गोहरारी के समीप 5 दिनों से लापता वृद्ध महिला का मिला शव, परिजनों का रहा बुरा हाल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
कानपुर नगर के थाना सजेती गांव मनीहारपुर निवासी दीपचन्द्र की 65 वर्षीय पत्नी सोमवाती जो वृद्ध के साथ-साथ मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल को वह खेतों की तरफ गई थी उसके बाद से लापता हो गयी। काफी देर बीत जाने पर जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन वृद्ध महिला का कोई पता न चला शनिवार की शाम ग्रामीणो की सूचना पर