मोहनलालगंज: कुत्ते के साथ क्रूरता का वीडियो हुआ वायरल, आरोपी को हिरासत में लिया गया
लखनऊ के निगोहा क्षेत्र से पशु क्रूरता का एक मामला सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पर कुत्ते के साथ क्रूरता करने का आरोप लगाया गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।