उज्जैन शहर: उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान पटाखों से किया वैन में ब्लास्ट
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान वैन को क्रेन से लटकाकर विस्फोट करने का वीडियो देखने के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आ गई हैं। जिले की बड़नगर पुलिस ने3 लोगों को गिरफ्तार कर वैन और क्रेन को जब्त कर लिया है। आरोपियों का कहना है कि 8 हजार के पटाखे खरीदकर वैन में ब्लास्ट किया गया था।