दतिया नगर: आचार संहिता लागू होने के चलते जन सुनवाई कार्य क्रम स्थगित, एसपी कार्यालय में nhi जनसुनवाई
दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण जिला स्तर पर एसपी कार्यालय में आयोजित होने वाला साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आगामी आदेश तक स्थगित रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के अनुसार निर्वाचन अवधि दिनांक 2 जुलाई 2026 से 4 अगस्त 2026 तक जन सुनवाई बंद रहेगी