बेरो: वज्रपात से प्रभावित परिवार के बीच पहुंचे उप प्रमुख मुदस्सिर हक, आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला
Bero, Ranchi | Apr 6, 2026 बेड़ो के रोगाडीह पतराटोली में वज्रपात से हुई घटना के बाद उप प्रमुख मुदस्सीर हक पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने मृतक संजय उरांव के परिजनों को आर्थिक सहायता दी और घायल आशीष उरांव का हालचाल जाना। तीन दिवसीय बिशु शिकार के दौरान घघारी जंगल में अचानक बारिश व वज्रपात से यह हादसा हुआ था।