अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने गांव बांडा में हुई मारपीट और लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया
अनूपगढ़ के गांव बांडा में 25 मई को कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका मामला अनूपगढ़ पुलिस थाने में दर्ज हुआ था। अनूपगढ़ एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे बताया कि पुलिस टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी इमरान खान पुत्र रसूल खान निवासी वार्ड नंबर 34 अनूपगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।