अजयगढ़: विश्रमगंज में नशे के खिलाफ 1000 आदिवासियों ने नशामुक्त समाज बनाने का जनसंकल्प लिया
अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत विश्रमगंज में शनिवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत भव्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में आदिवासी समाज के करीब 1000 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान गांव और आसपास के क्षेत्रों में रैली निकालकर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा लोगों को स्वस्थ और नशामुक्त