अमानगंज: अमानगंज पहुंचे सांसद विष्णु दत्त शर्मा का भाजपाइयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
अमानगंज पहुंचे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के अमानगंज आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद शर्मा का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।