भरगामा: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को आग से बचाव के उपाय बताए गए
प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बैजूपट्टी पंचायत अंतर्गत खुटहा बैजनाथपुर में अग्निशमन विभाग की ओर से ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आग लगने की घटनाओं से बचाव एवं सुरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई।