श्रीनगर: स्थानांतरण पर श्रीनगर के CO सहित चार राजस्व कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई
प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को 3 बजे अंचलाधिकारी निकिता अग्रवाल एवं राजस्व कर्मचारी रवीश कुमार, राजीव कुमार, देवन मंडल और रोहित कुमार के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ गनोर पासवान ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया एवं उज्ज्वल भविष्य कामना की।