सूरजपुर: सर्ना पारा में महिला पर हमला, नकाबपोश आरोपियों ने 12 घंटे तक बनाया बंधक
कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्ना पारा में महिला के साथ गंभीर वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार तीन नकाबपोश आरोपी पानी मांगने के बहाने घर में घुसे और महिला के सिर पर हमला कर उसका मुंह व हाथ बांध दिए। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले जाकर करीब 12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। बाद में आरोपी महिला को घर के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता को जिला अस्पताल सूरजपुर में भर्ती