हेरहंज प्रखंड क्षेत्र के तासू पंचायत में बुधवार को ‘आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर योजनाओं से जुड़ी समस्याओं, शिकायतों और नए आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर का उद्घाटन बीडीओ अमित कुमार, सीओ दिवाकर दुबे बीईईओ राजश्री पूरी उपप्रमुख विजय उरांव मुखिया सुकनी देवी आदि ने किया।