फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने अलग-अलग झगड़ों में तीन लोगों को किया गिरफ्तार, कराया मेडिकल
थाना दक्षिण पुलिस ने अलग अलग स्थानों से हुये मारपीट झगडे मामलों में रविवार शाम पांच बजे करीबन सुखवीर पुत्र जयपाल, सत्तवीर पुत्र जयपाल, निवासी करबला गली नंबर दस थाना दक्षिण, सद्दाम उर्फ पउआ पुत्र नबाव खान उर्फ छोटेलाल निवासी श्याम नगर गडडा करबला थाना दक्षिण को गिरफ्तार कर लिया। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 मामले में मुकदमा दर्ज कर किया गया।