नजीबाबाद: किरतपुर में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड और डंडा बरामद
शनिवार 7:00 मिली जानकारी के अनुसार
थाना किरतपुर पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोहे की रॉड व एक लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है।
दिनांक 29.05.2026 को वादी सलीम पुत्र नसीम निवासी ग्राम चांडक तुर्क ने थाना किरतपुर में तहरीर दी थी।