सांगोद: खाद्य सामग्री के नाम पर 'शराब का खेल', दरा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने किया भंडाफोड़
Sangod, Kota | May 18, 2026 सांगोद के दरा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दरा घाटी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान विभाग की टीम ने एक ट्रक को जब्त किया, जिसमें खाद्य सामग्री के कट्टों की आड़ में भारी मात्रा में शराब ले जाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रक में एक हजार से अधिक पेटियां शराब की भरी हुई थीं।