महोबा: कबरई में कोचिंग से लौट रहे इंटर छात्र को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, साथी बाल-बाल बचा
Mahoba, Mahoba | Jul 29, 2026 मनीषा टॉकीज के पास तेज रफ्तार डंपर ने कोचिंग से घर लौट रहे 16 वर्षीय इंटर छात्र महेंद्र यादव को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में साथ चल रहा उसका दोस्त अजय बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।