बरहट: SKS स्टेडियम में आयोजित जन सुराज की जनसभा में विभिन्न प्रखंड के सैकड़ों लोग हुए शामिल
Barhat, Jamui | Apr 30, 2025 जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत बुधवार को जमुई पहुंचे। जहां उन्होंने SKS स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जनसभा में बरहट, लक्ष्मीपुर, झाझा, सोनो समेत विभिन्न प्रखंड के लोग शामिल हुए। उक्त जानकारी 5 बजे दी गई। इस दौरान प्रशांत किशोर ने मुख्य मंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है।