जशपुर: अवैध धर्मांतरण पर सख्ती: छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
जशपुर दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने अवैध धर्मांतरण को रोकने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू किया है। शुक्रवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि इस कानून में कड़े प्रावधान शामिल किए गए हैं, जिससे अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।