कोटड़ी: कोठारी नदी में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
Kotri, Bhilwara | May 26, 2026 रेड़वास पंचायत के काली मा का झोपड़ा गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कोठारी नदी में एक अधेड़ का शव तैरता मिला। सूचना पर बड़लियास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान बोर्डियास निवासी रामनिवास कंजर (62) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह सोमवार को मवेशी चराने गया था और संभवतः पैर फिसलने से नदी में