खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन गांव के पास शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक तुफैल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल खलीलाबाद में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार वह सवारी छोड़कर घर लौट रहे थे। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।