बांधवगढ़: उमरिया घायल की जान बचाने वाले राह-वीर सरपंच सम्मानित
8 जून सोमवार समय 12 बजेसड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय पर सहायता पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले ग्राम पठारी के सरपंच गोविंद प्रसाद गौतम को परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए उनके साहसिक, मानवीय और प्रेरणादायी कार्य की सराहना की।