गोपालगंज: सरेया वार्ड नंबर 2 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले की जांच में जुटी डायल 112 की पुलिस
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सरिया वार्ड नंबर 2 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार की दोपहर 2:00 बजे मारपीट हो गई। इस बात की सूचना जब डायल 112 की पुलिस को मिली तो डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुड़ गई है।