खुसरूपुर: हरदास बीघा पेट्रोल पंप के सामने किराना दुकान में चोरों ने करकट तोड़कर की चोरी
हरदास बीघा पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक किराना दुकान में करकट तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है। पीड़ित दुकानदार गोविंदपुर टोला निवासी नीतीश कुमार है। वह जब अहले सुबह दुकान खोला तो दुकान की स्थिति देखकर भौचक रह गया है। दुकान के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ है। कीमती सामान और गल्ला में रखे ₹5000 चोरों ने चोरी कर लिया है। पुलिस जाँच में जुटी है।