कैंपियरगंज: भीटी तिवारी गांव में 2012 के जानलेवा हमले के मामले में 14 साल बाद फैसला, चार दोषियों को 5 वर्ष की कैद
गोरखपुर के भीटी तिवारी गांव में वर्ष 2012 में हुई मारपीट और हत्या के प्रयास की घटना में अदालत ने 14 साल बाद बड़ा फैसला सुनाया है। मामले में पीपीगंज थाना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियोजन के अनुसार, चारों आरोपियों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ।