सुरखी विधानसभा के बरोदा-रहली शक्ति केंद्र की बैठक सोमवार दोपहर 3 बजे से को ग्राम बंसिया में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।