सांगानेर: जयपुर में द्रव्यवती नदी में युवक ने बीती रात छलांग लगाकर आत्महत्या की, पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम पहुंची मौके पर
जयपुर के मालपुरा गेट थाना इलाके में बीती रात एक युवक के द्रव्यवती नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल घटना मालपुरा थाना क्षेत्र में रात 9 बजे की है। शनिवार को इसका वीडियो सामने आया, जिसमें युवक हाथ में मोबाइल लिए सांगा सेतु पुलिया की रेलिंग पर चढ़कर चलता दिख रहा है। सूचना के बाद पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची।