झांसी: झांसी में गर्लफ्रेंड और बच्चे की हत्या कर लाश के साथ 2 रात सोया, बॉयफ्रेंड ने कहा- पैसे लेती थी, पति के पास जाना चाहती थी
Jhansi, Jhansi | Apr 10, 2026 40 साल के आरोपी चतुर्भुज पटेल उर्फ दीपक ने 2 अप्रैल की रात लिव-इन में रहने वाली नीलू देवी और उसके बेटे कृष्णा को कुल्हाड़ी से काट डाला था। नीलू अपने पति के पास गुरुग्राम में जाने की जिद कर रही थी। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे आरोपी के बयान पता चला जिसमें उसने बताया कि मेरी दोस्ती 6 महीने पहले नीलू से हुई थी।