महोबा: मुकुंद लाल इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, चार लोग घायल
Mahoba, Mahoba | May 6, 2026 तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में रामनगर निवासी गणेशी प्रजापति, उनकी पत्नी, बेटी और एक अन्य बाइक सवार रविंद्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीन की हालत स्थिर बताई, जबकि गंभीर घायल रविंद्र को झांसी रेफर किया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित फरार हो गया।