अनूपपुर: बिजुरी घटना: कांग्रेस ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, एसपी को सौंपा ज्ञापन
जिले के बिजुरी क्षेत्र में हुई हृदय विदारक घटना को लेकर जिला कांग्रेस ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। आरोप लगाया गया कि बिजुरी पुलिस ने बिना सूक्ष्म जांच किए मामले को लूट की घटना बताकर कई तथ्यों को नजरअंदाज किया गया।