भंडरिया: सुंदर नदी पुल के पास दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर मौत
भंडारिया-बड़गढ़ मुख्य मार्ग पर मरदा स्थित सुंदर नदी पुल के समीप रविवार को शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में भंडरिया निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय मांझी के 20 वर्षीय पुत्र मुकेश मांझी के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश मांझी अपने घर भंडरिया से मोटरसाइकिल पर सवार होकर बड़गढ़ बाजार जा रहा था। इसी दौरान मरदा के पास