हरदोई: लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर दलेलनगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिले युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2025 लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर दलेलनगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे रविवार की रात एक युवक पड़ा मिला।पुलिस ने घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने हालत को गंभीर देखते हुए उसे हरदोई के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पास से मिले आधार से उसकी पहचान की है।